शिविर में 32 दिव्यांगों को लगी वैक्सीन

विकासनगर

कोरोना काल में दिव्यांगों की सहुलियत को जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र की ओर से दिव्यांगजन वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। इसमें 32 दिव्यांगों को वैक्सीन लगाई गई। सोमवार सुबह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में आयोजित दिव्यांग वैक्सीनेशन शिविर का शुभारम्भ नोडल अधिकारी अनंत प्रकाश मेहरा और प्रधानाचार्य उदयराम सिंह चौहान ने किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे दिव्यांगों और उनके परिजनों की काउंसलिंग करते हुए दिव्यांगों के उत्थान पर विचार विमर्श किया। इसके बाद शिविर में 32 दिव्यांगों को वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सीय टीम ने दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। शिविर में संदीप महावर, विना सैनी, भारत चौहान, श्रीचंद शर्मा, सतपाल चौहान, डॉ. राजकुमारी चौहान, मीरा चौहान, सुनीता सैनी, कृष्णा नौटियाल, नीरूपमा, सलोनी, मायावती, श्यामली, मनीषा, प्रियंका, सुधीर कुमार, पुष्पा चौहान, बहादुर सिंह, अंबिका, जगदम्बा प्रसाद, रीना कश्यप, नवीन चंद, सोनी, कुलदीप, शिवा शर्मा, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *