बरसात से पहले सभी सडक़ों का हो सुधारीकरण : पुंडीर

विकासनगर

बरसात से पूर्व सभी सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ ही भू स्खलन जोन में पर्याप्त सुरक्षा कार्य करने के निर्देश सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। सोमवार को विधायक सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय पर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे सडक़ निर्माण कार्यों को जल्द पूरा किया जाना जरूरी है। जिन सडक़ों के सुधारीकरण का बजट स्वीकृत नहीं हुआ, उन पर पैच वर्क किया जाना चाहिए। इससे सडक़ों के गड्ढे भर जाएं। कोटी से ढलानी मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश विधायक ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिकारियों को दिए। बताया कि बरसात में ग्रामीणों का संपर्क शहरों से बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि सभी सडक़ों का सुधारीकरण और डामरीकरण जल्द पूरा किया जाए। साथ ही ताकीद दी कि सडक़ सुधारीकरण कार्य के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, एसडीओ एमएम पुंडीर, मुकेश कुमार, शक्ति कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *