कोरोना से बचाव को वैक्सीनेशन जरूरी

रुडकी

कोरोना से बचाव के लिए शहर में जगह-जगह वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मोहल्ला सोत में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद मुबाशीर के मोहल्ला सोत स्थित आवास पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अपर उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने किया। इस दौरान आयोजक कमेटी की ओर से अपर उप जिलाधिकारी को कोरोना से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए एवं वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन करवाने के लिए शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने क्षेत्र लोगों से कहा कि यदि हम सही समय पर अपना वैक्सीनेशन करवाएंगे तो हम इस वैश्विक महामारी कोरोना से बच सकते हैं। शिविर में 45 वर्ष से ऊपर के आयु के लोगों को टीका लगाया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान ने लोगों को समझाया कि कोविड 19 को हराना है। कैंप में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 40 से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान कार्यक्रम मे रिजवान अहमद, फजलुर्रहमान चौधरी अब्दुल जब्बार, बिलाल अहमद, मोहम्मद तनवीर आलम, सलीम, साजिद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *