बारिश के बाद भूस्खलन से आवासीय मकानों को खतरा

विकासनगर

विकासखंड अंतर्गत मोहना गांव के समीप बारिश के बाद भूस्खलन से आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है। बुधवार को मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने भूस्खलन का निरीक्षण किया। इस दौरान एक परिवार को अन्यंत्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट भी कराया गया। बुधवार दोपहर मोहना गांव के ऊपर पहाड़ी दरकने से गांव के आवासीय मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए। हालांकि, किसी भी ग्रामीण के मकानों में कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, मकानों के भूस्खलन की जद में आने से परिवारों के सदस्यों में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिवारों और ग्रामीणों की सूचना पर दोपहर बाद क्षेत्रीय पटवारी जयकिशन ने मौके पर पहुंचकर भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण तुलसी सिंह के आवासीय मकान को भूस्खलन से अधिक खतरा है। जिसके मद्देनजर उसके परिवार को निकटवर्ती पड़ोसी के घर में शरण दिलाई गई है। इसके अतिरिक्त् निरीक्षण की रिर्पोट तैयार कर तहसीलदार को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *