जनता की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही राज्य सरकार : माहरा

देहरादून

कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने धर्मनगरी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी का आशीर्वाद लिया। करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर दिल्ली में केदारनाथ धाम बनाया जा रहा है। जिसके शिलान्यास पर मुख्यमंत्री भी पहुंचे। कहा कि राज्य सरकार जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। केदारनाथ उप चुनाव में भी इसी प्रकार से भाजपा की हार सुनिश्चित है। कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह संतों का आशीर्वाद समय-समय पर लेते रहते हैं। कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जनता भाजपा शासन से खुश नहीं है। उप चुनाव में सरकार द्वारा धांधली भी की गई, लेकिन जनता ने भाजपा को जवाब दे दिया। केदारनाथ की जनता भी सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यशैली से नाराज है। केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर दिल्ली में केदारनाथ धाम बनाया जा रहा है। जिसके शिलान्यास पर मुख्यमंत्री भी पहुंचे। जो उत्तराखंड की जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। केदारनाथ उप चुनाव में भी इसी प्रकार से भाजपा की हार सुनिश्चित है। इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, मुरली मनोहर, निवर्तमान पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, नितिन तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, तुषार कपिल, शुभम जोशी, तरुण व्यास, जितेंद्र सिंह, नकुल महेश्वरी, दीपिका आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *