10 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून
शहर कोतवाली पुलिस ने करीब दस किलो गांजे के साथ एक आरोपी को दबोचा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लोधा मंडी रेलवे अंडरपास के पास एक युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। बताया कि आरोपी का नाम प्रभात पुत्र राकेश निवासी गांधी कॉलोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर यूपी है। आरोपी का संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
