कठुआ में शहीद हुए राज्य के पांच शहीदों की याद में किया पौधा रोपण  

 

देहरादून
उदय भारत सिविल सोसाइटी ने हरेला पर्व पर कठुआ में शहीद उत्तराखंड के पांच जवानों की याद में पौधरोपण किया। संस्था की संस्थापक सदस्य हेमा भंडारी ने कहा कि हरेला प्रकृति से जुड़ा पर्व है। प्रत्येक वर्ष हरेला पर्व पर समिति पौधरोपण कर हरियाली का संदेश देती है। संस्था के संरक्षक संजय सैनी ने कहा कि कठुवा शहर में हमले में शहीद उत्तराखंड के पांच जवानों सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी, नायक विनोद सिंह की याद में रोपे गए। संस्था के सचिव अनिल सती और उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि सोसायटी जल, जंगल और जमीन को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। अब तक डेढ़ सौ से अधिक पेड़ रोपे गए हैं। इस अवसर पर धीरज पीटर, नवनीत शर्मा, कुमकुम राजभर, दीपक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *