ट्रांसफार्मर फूंकने से तीन हजार की आबादी परेशान

रुड़की। ट्रांसफार्मर फूंकने से करीब तीन हजार लोगों की दोपहर के वक्त बत्ती गुल हो गई। ऊर्जा निगम ने दोनों ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति चालू कराई। इस बीच घरेलू और व्यावसायिक काम करने में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान आपूर्ति करीब 40 मिनट के आसपास बाधित रही। बिजली घर नंबर छह से करीब पचास हजार की आबादी जुड़ी है। शहर का पूरा नगरी इलाका इसी बिजली घर पर निर्भर है। सिविल लाइन्स क्षेत्र, गणेशपुर, मेन बाजार, कचहरी रोड आदि इलाके व्यावसायिक है। यहां घरेलू और व्यावसायिक लोगों की बिजली खपत आम इलाकों की बजह ज्यादा है। बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास बोट क्लब और जादूगर रोड पर ट्रांसफार्मर फूंकने की सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने वहां दोनों ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम शुरू किया। इस बीच शटडाउन लेने से करीब तीन हजार लोगों के आसपास की बिजली गुल हो गई। सुंदर, पीयूष अग्रवाल और आरती शर्मा आदि ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे के आसपास उनकी लाइट जाने से वह गर्म पानी नहीं कर पाई। वहीं कई व्यावसायिक काम करने के लिए परेशान होते रहे। अवर अभियंता रमन कुमार ने बताया कि बोट क्लब और जादूगर रोड के दो ट्रांसफार्मर फूंकने पर उन्हें बदला गया। इसलिए शटडाउन लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *