चाकू के साथ संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

हरिद्वार

पथरी पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष के साथ टीम ने सुकरासा से पथरी रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। उसकी जेब से एक चाकू बरामद हुआ। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि राहुल पुत्र पदमचंद निवासी ग्राम नया बाजार बहजोई को अवैध चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *