राज कुंद्रा केस : सिंगापुर से संचालित हो रहा था कारोबार,कोडवर्ड में होता था रुपयों का लेनदेन

कानपुर।
राज कुंद्रा के पोर्न बिजनेस का सबसे अहम माने जाने वाला श्याम नगर निवासी अरविन्द श्रीवास्तव करीब छह माह पहले से पोर्न फिल्मों का कारोबार सिंगापुर से संचालित कर रहा था। राज कुंद्रा के बेहद निजी व्हाट्सएप ग्रुप से अरविन्द जुड़ा था। ये व्हाट्सएप ग्रुप पोर्न बिजनेस से जुड़े लोगों का था। अकेले इस ग्रुप के जरिए 110 करोड़ रुपए की कमाई की गई थी। साथ ही रुपयों का लेनदेन कोडवर्ड में होता था। जिनका काम शूटिंग शेड्यूल,नई लड़कियों को जोड़ने,उन्हें रूपये देने, फिल्म शूटिंग और उसे डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज करना था। अभी तक 90 पोर्न फिल्मों को बेचा जा चुका था।
नई लड़कियों को फांसने के लिए एजेंटों की भर्तियां की गई थीं। पोर्नोग्राफिक कंटेंट से कंपनी को जो कमाई हो रही थी उसमें से करोड़ों रुपए अरविंद ने अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए।
सिंगापुर में फिल्मों की शूटिंग से लेकर उनके वितरण तक का काम शुरू हो चुका था।  इस काम को लंदन में रह रहा एक भारतीय नागरिक और कुंद्रा का खास सहयोगी अंजाम दे रहे थे। यह भारतीय नागरिक,भारतीय मॉडल,बोल्ड सीन देने के प्रसिद्ध अभिनेत्रियों से न्यूड सीन देने के लिए सौदा करता था। नई अभिनेत्रियों को पांच हजार और चर्चित बोल्ड अभिनेत्रियों को 20 से 40 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होता था। अरविंद नियो फ्लिक्स कंपनी के बैनर पर अंग्रेजी में शार्ट न्यूड फिल्में बनाने की योजना पर काम कर रहा था। इसलिए उसे नई अभिनेत्रियों की तलाश थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *