दस युवकों का किया चालान

रुड़की

एसएसआई राजेश सिंह बिष्ट ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाकर दरगाह क्षेत्र से कुछ युवक बिना किसी उद्देश्य के घूमते मिले। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की। पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दस युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *