10 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर किराये पर ली गई तीन कारें वापस न करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार मई 2024 में दर्ज मुकदमे के बाद से आरोपी आलीशान निवासी शेखपुरा कदीम, सहारनपुर गिरफ्तारी से बच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे बदरपुर बॉर्डर स्थित टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। साथ ही अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *