बीएचईएल से चोरी हुई बाइक बरामद, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

हरिद्वार

रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए बीएचईएल पीठ बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही एक आरोपी चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर वर्कर हॉस्टल तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को पीठ बाजार सेक्टर चार बीएचईएल से विनय कुमार निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना मंगलौर की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। 27 सितंबर को कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर वर्कर हॉस्टल तिराहे के पास संदिग्ध आरोपी अमन कुमार निवासी शिवपुरी गली नंबर पांच जगजीतपुर कनखल को पकड़ा गया। तलाशी में चोरी की बाइक बरामद हुई। वहीं एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कनखल थाने में चोरी, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *