सभासद ने चौकी इन्चार्ज के खिलाफ की शिकायत

रायबरेली ।

लालगंज नगर पंचायत के सभासद मंजूरूल हसन उर्फ दरोगा ने अपने साथ चौकी इन्चार्ज के द्वारा की गयी मारपीट की सिकायत सीओ महिपाल पाठक से की है।सभासद दरोगा के साथ लालगंज नगर पंचायत के अन्य सभासद राघवेन्द्र सूर्यवंसी,सीमा,ससिधर,सुनीता,राजकुमार,हरेस त्रिपाठी,गोपाल बाबू,जलील अहमद आदि लोग भी थे।मामले की सिकायत करते हुये सभासद ने बताया कि उनके घर के सामने निसार अहमद द्वारा सडक पर साढे तीन फुट का छज्जा निकाला जा रहा था जिसको लेकर 28 नवम्बर को कहासुनी हुयी थी।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।एक दिसम्बर को प्रतिपक्षी पुन: निर्माण कर रहे थे जिसकी सिकायत लेकर वे कोतवाली गये थे।प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर लालगंज चौकी इन्चार्ज को भेजा था लेकिन चौकी इन्चार्ज ने प्रतिपक्षी के खिलाफ कोई कार्यवाही न करते हुये मुझे व मेरे पुत्र सैल हसन को अपमानित करते हुये जीप मे भर लिया और कोतवाली ले जाकर दोनों लोगों को डंडे से जमकर पीटा।मामले मे सीओ ने जांच कराकर कार्यवाही की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *