भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम का कोलकाता में प्रशिक्षण शिविर शुरू
कोलकाता ।
प्रारंभिक सूची में शामिल सभी 23 खिलाडिय़ों के कोलकाता पहुंचने के साथ ही यहां सोमवार को भारतीय पुरुष सीनियर फुटबॉल टीम का नेपाल के खिलाफ आगामी अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शहर में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। ऐसे में शिविर का आयोजन इसी हिसाब से किया जाएगा।
समझा जाता है कि यह 15 साल बाद कोलकाता में राष्ट्रीय टीम के शिविर की वापसी का प्रतीक है। ब्लू टाइगर्स यानी भारतीय फुटबॉल टीम ने आखिरी बार 2006 में सऊदी अरब के खिलाफ फीफा विश्व कप चलीफायर मुकाबले से पहले कोलकाता में प्रशिक्षण शिविर लगाया था।
मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने शिविर के बारे में कहा, हम सभी के लिए राष्ट्रीय शिविर में इक_ा होना एक अच्छा अहसास है। हमारा प्राथमिक लक्ष्य एएफसी एशियाई कप चीन 2023 के लिए क्वालीफाई होने की तैयारी करना है। एक रोडमैप निर्धारित किया गया है और हम इसमें जगह पक्की करने के लिए आश्वस्त हैं।
डिफेंडर राहुल भेके ने कहा, अगले कुछ दिन कठिन होंगे और हम सभी को चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। चलीफायर समाप्त होने के साथ हमारा ध्यान एएफसी एशियन कप में हमारी चलीफिकेशन पर स्थानांतरित हो गया है और चलीफिकेशन के लिए हमारी यात्रा पहले ही शुरू हो चुकी है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं हो सकता।
मौजूदा कोरोना महामारी की स्थिति के मद्देनजर निर्धारित स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित बायो-बबल के तहत शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी खिलाड़ी और कर्मचारी आरटीपीसीआर टेस्ट के साथ ही कोलकाता पहुंचे हैं, हालांकि शिविर के दौरान पूरे दल का नियमित परीक्षण किया जाएगा।
23 खिलाडिय़ों की प्रारंभिक सूची में सेरीटन फर्नांडीस, आशीष राय, राहुल केपी और रहीम अली को शामिल किया गया है, जिन्हें पहली बार सीनियर नेशनल टीम कैंप में बुलाया गया है। इसके अलावा बेंगलुरू एफसी और एटीके कोलकाता के खिलाड़ी एएफसी कप में अपने क्लब की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद शिविर में शामिल होंगे।
