कई लोगों ने की आप की सदस्यता ग्रहण
विकासनगर
विकासनगर के एक व्यापारी सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कहा कि आप ही गरीबों के हित में काम कर सकती है।
विकास नगर व्यापारी अमरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, संदीपसिंह, उषादेवी, सुषमा देवी ने एडवोकेट व वरिष्ठ नेता गुरमेल सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर आप में शामिल लोगों ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर आप में शामिल हो रहे हैं। यही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गरीबों के हितों की रक्षा कर सकती है। अमरजीत सिंह ने कहा कि हमारे व्यापारी वर्ग का करोना काल में बहुत बुरा हाल हो गया है। भाजपा सरकार व्यापारियों के लिए कुछ नहीं कर रही है। व्यापारियों को राहत पैकेज दिया जाना चाहिए था लेकिन व्यापारियों का बिजली पानी का बिल भी माफ नहीं किया गया। आप नेता गुरमेल सिंह ने कहा की विकासनगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। विकास नगर में भी दिल्ली की तर्ज पर ही विकास कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर पार्टी नेता मनोज चौधरी, महेंद्र सिंह, दयाराम सिंह, वीरेंद्र सिंह चौधरी, विजय सिंह मौजूद रहे।
