रक्षाबंधन पर सरकार के खिलाफ गरजे लोहारी के ग्रामीण

विकासनगर। विस्थापन की मांग को लेकर जुड्डो बांध स्थल पर धरना दे रहे ग्रामीणों ने रक्षाबंधन के पर्व पर परिवार के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि जमीन के बदले जमीन दिया जाना उनका संवैधानिक अधिकार है। वर्तमान राज्य सरकार उन्हें उनके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने विकासनगर विधायक उनसे वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक की ओर से उन्हें विस्थापन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गए हैं। कहा कि निर्वाचित जन प्रतिनिधि जनता की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे लोहारी के ग्रामीण खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार के अडिय़ल रवैये के कारण उनके सामने जल्द ही शरणार्थी शिविरों में रहने की नौबत आ जाएगी। कहा कि विस्थापन की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में भाव सिंह, नरेश चौहान, सुखपाल तोमर, विजय चौहान, रमेश चौहान, राजेंद्र तोमर, महेश तोमर, गजेंद्र चौहान, सुरेंद्र तोमर, विजय चौहान, शर्मिला, प्रमिला चौहान, गुल्लो देवी, रेखा वर्मा, पिंकी, नथ्थो देवी, चिंकी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *