दिन दहाड़े दुकान से तेल का कनस्तर चोरी

विकासनगर

कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाज फिर से सक्रिय हो गये हैं। शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का पर्स लूट कर भाग निकले थे वहीं रविवार को एक चोर ने नगर की सबसे बड़ी दुकान से दिन दहाड़े सरसों के तेल का कनस्तर चोरी कर लिया। चोर का फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। रविवार को दिन दहाड़े नगर के मशहूर व्यापारी अमिताभ अनिरुद्ध की दुकान में सामान उतरा था। दुकान के नौकर दुकान के बाहर रखे सामान को समेटने में लगे थे। तभी एक युवक सीधे दुकान के पास पहुंचा और दुकान के बाहर रखे सरसों के तेल का कनस्तर उठाकर ले गया। चोर तेल का कनस्तर लेकर भाग निकला। लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसका फोटो पूरी तरह से कैद हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि चोर बाजार से सीधे दुकान के बाहर पहुंचा। दुकान के बाहर सरसों के तेल के कई कनस्तर रखे थे। जिसमें चोर इधर उधर देखने के बाद तेल के कनस्तर को उठाकर सीधे चल दिया। सीसीटीवी से फुटेज निकाने के बाद अनिरुद्ध ने फुटेज पुलिस को सौंप दी। साथ ही चोर का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दिनभर विकासनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी कर चुकी है। एसएसआई कुलवंत सिंह का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है। जल्द पकड़ में आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *