करन सिंह बने चंपावत के यूथ कांग्रेस प्रभारी
पिथौरागढ़
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करन सिंह को चंपावत जिले में संगठन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या ने करन को यह जिम्मेदारी दी है। करन ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर का आभार जताया है।
