हंस फाउंडेशन ने बांटा जरूरतमंदों को राशन

 

पिथौरागढ़। हंस फाउंडेशन की तरफ से बेरीनाग व गंगोलीहाट में जरूरतमंदों को 500 से अधिक राशन किट बांटे गए। इस दौरान उन्हें कोरोना के प्रति भी जागरूक किया गया। होटल व्यवसायी बीरेंद्र रावल, जिला पंचायत सदस्य पीपली दिवाकर रावल, व्यापारी हरगोविंद रावल, ने फाउंडेशन की माता मंगला व भोले जी महाराज का आभार व्यक्त किया है। कहा कोरोना संकट के बीच हंस फाउंडेशन ने क्षेत्र के जरूरमंदों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। आगे भी क्षेत्र के लोगों की मदद को फाउंडेशन आगे रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *