भाजपा चुनाव प्रभारियों की बैठक मंगलवार को
भोपाूेल भाजपा के चुनाव प्रभारियों के साथ-साथ सभी जिलों के अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को भोपाल में रखी गई है। माना जा रहा है कि यह बैठक अप्रैल में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर आयोजित की जा रही है।
भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक चुनाव की तारीखें घोषित नहीं होने के कारण अप्रैल में चुनाव कराने में असमंस की स्थिति नजर आ रही है, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा चुनावी तैयारियों पर ध्यान दे रही है, उससे लग रहा है कि अप्रैल माह में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव आयोजित किए जा सकते हैं। इसी को लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी जिलों के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश की नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति, नगरीय निकाय जिला चुनाव प्रभारी, नगर निगम चुनाव प्रभारी, नगर पालिका चुनाव प्रभारी और संभागीय संगठन मंत्रियों को भी बुलाया गया है। बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी चुनाव संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए मौजूद रहेंगे।
