अखिलेश यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के घर पहुंचकर हाल-चाल लिया

 

लखनऊ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव राजभर से उनके गोमतीनगर लखनऊ, स्थित आवास पर मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया। राजभर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। यादव से मुलाकात के दौरान सुखदेव राजभर ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा, वंचित समाज 2022 में उनके नेतृत्व में सपा सरकार बनाने के लिये जी जान से जुट गया है। इस अवसर पर राजभर के परिजनों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। परिवार में प्रमुख रूप से कमलाकांत राजभर, आर्यन, आरूप एवं अन्य उपस्थित लोग उपस्थित रहे। राजभर बसपा के कद्दावर नेता माने जाते है। वर्तमान में वे आजमगढ़ की दीदारगंज विधानसभा से विधायक हैं। पिछली बसपा सरकार में वे विधानसभा अध्यक्ष थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर उनकी नीतियों और कार्यकर्मो का समर्थन किया था। राजभर ने अखिलेश यादव को बड़ा नेता और विकास पुरुष बताते हुए अपने बेटे को उनके साथ राजनीति करने की सलाह दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *