कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

 

रुडक़ी

लक्सर के एक मोहल्ले की युवती की ससुराल गिद्वावाली में है। इसी साल 4 जून को उसके पति की मौत के बाद से वह मायके में रह रही थी। महिला ने एसीजेएम लक्सर कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पति की मौत के बाद से उसका रिश्ते का देवर नीरज पुत्र पवन निवासी गिद्धावाली अक्सर उसके मोहल्ले में आता था। 30 जून को भी वह आया और महिला के कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला की चीख सुनकर आए उसके दिव्यांग भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो नीरज ने उससे मारपीट की। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए थे। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *