इंडियन ऑयल ने प्योर और पूरा अभियान का किया शुभारम्भ 

 

लखनऊ ।

इंडियन ऑयल ने अपने 62वें स्थापना दिवस के मौके पर प्योर और पूरा अभियान का शुभारम्भ किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर परमवीर चक्र विजेता दिवंगत कैप्टन मनोज पांडे के पिता गोपी चन्द्र पांडे मौजूद रहे। इस मौके पर राज्य प्रमुख और कार्यकारी निदेशक डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्योर और पूरा अभियान के तहत ग्राहक पहले के उद्देश्य को पूरा करने के लिए पेट्रोल पम्प डीलरों को रोजाना पांच ग्राहकों को पेट्रोलियम उत्पादों के लिए गुणवत्ता और मात्रा की जांच के प्रति प्रेरित करना है एवं राइट फ्युल इज योर राइट के प्रति भी जागरूकता पैदा करनी है। साथ ही साथ  ऐप के माध्यम से ग्राहक प्रशंसापत्र रिकॉर्ड करना एवं ग्राहकों की तस्वीर अपलोड भी करनी है। इंडियन ऑइल ब्रांडिंग टीम चुनिंदा ग्राहक प्रशंसापत्रों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान में भाग लेने वाले ग्राहकों को एक्स्ट्रा रिवार्ड प्वाइंट भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *