नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया युवक 

सोलन :
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत गुल्लरवाला से एक युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया। पिता की शिकायत के बाद महिला पुलिस थाना बद्दी ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गजेंद्र पांडे पुत्र धरीशन निवासी सुल्तानपुर, जिला छपरा बिहार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गुल्लरवाला में किराये के कमरे पर रहता है। इसके साथ इसकी पत्नी 3 बेटियां और 1 बेटा भी रहते हैं। रविवार की शाम करीबन 6 बजे जब यह अपने कमरे में नहीं था तो विवेक नाम का युवक इसकी 14 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर कमरे से अपने साथ ले गया। इसने अपनी बेटी की सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चल पाया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया महिला पुलिस थाना ने पिता की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *