स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

हरिद्वार

मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने चेंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रावली महदूद से एक आरोपी को स्मैक समेत गिरतार किया है। थाना सिडकुल से मिली जानकारी के अनुसार एसआई अर्जुन कुमार सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल सोहन रावत गजेंद्र प्रसाद रावली महदूद क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए रावली महदूद निवासी सोनू को स्मैक समेत गिरतार कर लिया। आरोपी सोनू के कब्जे से 8.40 ग्राम स्मैक, 2030 रूपए नकद व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *