घर में जबरदस्ती किरायेदार को थानेदार ने कराया दाखिल महिला ने लगाया आरोप
गोरखपुर।
सीएम सिटी में एक थानेदार ऐसे भी है जिनको कानून का कोई डर नही है।उनको किरायेदार से मकान खाली कराने या फिर मकान पर किरायेदार को कब्ज़ा दिलाने में महारत हासिल हैं। राजघाट थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज द्वारा पंडित जी को मारने और मकान खाली कराने का मामला चल ही रहा है कि एक दूसरा मामला सामने आ गया है।
रविवार 19 सितंबर को राजघाट थाना प्रभारी ने मकान से जुड़े हुए एक और मामले में हस्तक्षेप करते हुए न सिर्फ एक महिला को प्रताड़ित किया गया बल्कि उसे 6 घंटे थाने पर बैठाया गया थाना प्रभारी पर यह आरोप लगाया है राजघाट थाना इलाके में बनकटीचक निवासी सुनीता सिंह ने ।सुनीता सिंह के पति पैरालाइज्ड है और उनके घर में जुलाई माह से एक किराएदार अपने परिवार के साथ रहते हैं । सुनीता सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने किराएदार को 3 महीना पहले ही मकान खाली करने को कहा था इसके बाद वह मकान में ताला लगाकर लगातार 5 दिन गायब रहे । महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी रात के समय बिना महिला पुलिस के उनके घर आए और किराएदार को जबरदस्ती मकान के अंदर करना चाह रहे थे लेकिन उसने ज़्यादा रात होने और घर में अकेली होने के कारण दरवाजा नहीं खोला।
इसके बाद थानेदार साहब ने दूसरे दिन महिला को थाने पर बुलाकर अपशब्द कहते हुए उसे 6 घंटे थाने पर बिठाए रखा। महिला ने दूरभाष पर बताया कि उसके द्वारा मामले की शिकायत महिला आयोग से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की जा चुकी है। सुनीता सिंह का कहना है कि पति के बीमार होने और घर में अकेली होने के कारण वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं।
