चाणक्य नीति से यूपी की सत्ता होंगे काबिज: संजय सिंह

लखनऊ।
आप आदमी पार्टी अब चाणक्य के विचार उत्तर प्रदेश में भी जन-जन के बीच आगे बढ़ाएगी। इसी विचार से यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए आम आदमी पार्टी आम जनता के बीच जाएगी। वर्तमान सरकार की नाकामी को गिनाएगी। आम आदमी पार्टी 2022 में विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। उक्त बातें चाणक्य विचार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कही। वहीं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने चाणक्य विचार संमेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चाणक्य के विचार से ही देश में पहली सरकार बनी थी। इसी विचार को जन जन तक पहुंचाने का काम अब आम आदमी पार्टी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *