मंधना में बनाई जायेगी कानपुर की आउटर पुलिस की लाइन
कानपुर।
पुलिस लाइन के लिए जहां मंधना औद्योगिक क्षेत्र में 70 एकड़ जमीन दी जाएगी वहीं दफ्तर के लिए रूमा औद्योगिक क्षेत्र में 5 एकड़ जमीन मुहैया होगी। इसके लिए शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को निर्देश दिया है।
कानपुर आउटर पुलिस ने इसके लिए जमीन की मांग की और शासन को पत्र लिखा था। रूमा में जमीन मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। यहां 2.5 एकड़ जमीन पर एसपी दफ्तर बनेगा जबकि 2.5 एकड़ जमीन गोपनीय कार्यालय के लिए होगी। मंधना की जमीन के लिए किसानों से बातचीत की जाएगी।
किसानों को मिल चुका है 80 करोड़ का मुआवजा
मंधना औद्योगिक क्षेत्र के लिए सात गांवों की 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण वर्ष 2006 में किया गया था। यह अलग बात है कि वर्षों तक लापरवाह रहे अफसर यहां की जमीन पर भौतिक कब्जा नहीं कर पाए। किसानों को 80 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जा चुका है। यह अलग बात है कि यूपीसीडा (पूर्व नाम यूपीएसआईडीसी) यहां की जमीन पर कब्जा नहीं जमा सका। मुआवजे की दर को लेकर किसानों का विरोध है। किसान ज्यादा मुआवजा चाहते हैं। सारी जमीन किसानों के ही कब्जे में है। इस मामले में प्रशासनिक हस्तक्षेप का आग्रह किया गया था। मामला मुख्य सचिव के पास पहुंचा तो उन्होंने कमिश्नर को निर्देश दिया था कि कब्जा लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।