संपत्ति विवाद में 6 पर मुकदमा
रुड़की
संपत्ति विवाद में छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी विवाद चला आ रहा है। पांच अक्तूबर को जगदीश अरोड़ा, आशीष अरोड़ा और श्याम सुंदर अरोड़ा का शांतिभंग में चालान किया गया था।
रामपुर चुंगी और नीलम टाकीज चौक निवासी दो पक्षों में संपत्ति विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष की महिला ने बताया कि पति को कार से टक्कर मारकर छेड़छाड़ की गई। विरोध पर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। भीड़ बढ़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वही दूसरे पक्ष की महिला का आरोप है कि परिवार की तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। विवाद के दौरान मारपीट कर पति और पुत्री को घायल कर दिया। मौके पर दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले थे। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि श्याम सुंदर, गुलशन, योग दर्शन, विवेक और जगदीश चंद्र, आशीष अरोड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
