अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते वाहनों को पकड़ा

श्रीनगर गढ़वाल।

तहसील प्रशासन की ओर से शुक्रवार तड़के चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते हुए 15 वाहनों को पकड़ा गया। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी को साथ लेकर गुरुवार देर सायं व शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब श्रीनगर से लेकर श्रीकोट तक अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 15 वाहनों को नियमों के विपरीत खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि कुछ वाहनों में रवाना नहीं काटा गया था तो कुछ वाहनों में क्षमता से अधिक खनन सामग्री पाई गई। कहा इसकी रिपोर्ट डीएम पौड़ी को भेज दी गई है। वहीं से जुर्माने की राशि तय की जाएगी। अभियान में नायब तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *