एक मुश्त सौ प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं – बृजेश कौशिक
सुल्तानपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुसार एक मुश्त ब्याज माफी योजना के तहत विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय उपखण्ड कुड़वार के अंतर्गत उप खण्ड अधिकारी बृजेश कौशिक एवं अवर अभियंता रंजीत रावत द्वारा बहुबरा ग्राम सभा मे कैम्प लगाकर लोगों को जानकारी दी गयी।गांव के लोगो को सौ प्रतिशत ब्याज माफी योजना की जानकारी दी गयी। अवर अभियंता रंजीत रावत ने बताया कि समस्त बिद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है।उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ता इस सौ प्रतिशत ब्याज माफी योजना सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। इस मौके पर सुखदेव, सहदेव, आदि मौजूद रहे।
