छठ पूजा पर छुट्टी की घोषणा से खुशी की लहर

कानपुर।

प्रदेश में छठ पूजा पर्व पर छुट्टी की घोषणा होने से खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्वांचल समाज के लोगों ने एक-दूसरे को छुट्टी की बधाई देकर मिठाई खिलाई।
अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय छठ पूजा समिति अध्यक्ष संतोष गहमरी ने छठ पर अवकाश घोषित होने पर सीएम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह छुट्टी घोषित कर आस्थावान लोगों का सम्मान रखा है। अरमापुर बड़ी नहर छठ पूजा समिति के महामंत्री अजय सिंह ने भी खुशी जताई। पनकी, अरमापुर में लोगों ने मिठाई बांटी।
युवा पूर्वांचल महासभा के व्यवस्थापक विजय देव चौरसिया,शेष नाथ सिंह,दुर्गेश,शेखर,फिरोज आलम,गुड्डू कुमार, रामकुमार यादव ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *