मिलिए अंबाला की रानी देवी से, इनके जज्बे को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम ने भी किया था सलाम

अंबाला——-

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनको घर की दहलीज से बाहर लाने में अंबाला के नारायणगढ़ के गांव झीड़ीवाला की रानीदेवी को बारह साल लग गए। लेकिन जिद थी कि महिलाओं को उनका सम्मान और स्थान दिलाना है। एक समय वह भी आया, जब 11 महिलाओं ने रानी देवी के कदम के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ने की ठान ली। महिला उत्थान में उन्होंने इस कदर काम किया पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल्ल कलाम ने जहां उनको राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया।
परिजनों ने भी इनको समझा और इजाजत दे दी कि वे समाज में अपना रुतबा हासिल करें। बस इसी जिद ने रानी देवी के सामने एक ऐसा रास्ता खोल दिया, जिसने महिलाओं को समाज में उनका स्थान देना आसान होगा। साल 2002 में इन 11 महिलाओं को साथ लेकर युवती विकास मंडल का गठन कर सफर शुरू किया। यह सफर आज भी जारी है और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में रानी देवी पूरी ऊर्जा के साथ जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *