ट्रैक्टर खाई में गिरने से चालक की मौत

विकासनगर।

यमुना पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जनकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली टाइल के सामान से भरी थी। ट्रैक्टर ट्राली नैनबाग की ओर से विकासनगर की ओर आ रही थी। गुरुवार देर शाम विकासनगर-यमुनोत्री हाइवे पर यमुना पुल के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर बने गड्ढों में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। इससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार चालक कांतिराम (35) पुत्र साधूराम निवासी धोरा कालसी की मौके पर मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क तक पहुंचाया। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरगंज विकासनगर स्थित मोर्च्यूरी में भेजा गया। एसओ ऋतुनराज सिंह रावत ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *