देश में फिर बढऩे लगा कोरोना संक्रमण

नई दिल्ली।

देश में एक दिन में करीब दो हजार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 8,954 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 267 लोगों की जान चली गई है। वहीं 10,207 नए मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं। अब देश में सक्रीय मरीजों की संख्या तेजी के साथ घटकर एक लाख से नीचे आ गई है, जो बेहद राहत की बात है।
केंद्रीय स्वास्थ्य  मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। देशभर में उपचाराधीन मरीजों में कमी आ रही है और फिलहाल देश में सक्रीय मरीजों की संख्या 99,093रह गई हैं, जो कुल संक्रमण का 0.29 प्रतिशत शामिल है और यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। जबकि देश में अब तक 3,45,96,776  लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक 4,69,247 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24घंटे में 1,520 सक्रिय मामलों में कमी आई है। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है और अब तक 3,40,81,183 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जिनकी रिकवरी दर 98.36 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 की टैली 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार तक पहुंच चुकी थी। कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।
नए वैरिएंट से सतर्क भारत
दूसरी ओर भारत में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। कई राज्यों में प्राइमरी स्कूलों को खोलने के फैसले को एक बार फिर से कुछ और दिनों के लिए टाल दिया गया है। इसके अलावा एयरपोट्र्स पर भी सख्ती बरती जा रही है। आज से ही इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए नए और सख्त नियम लागू किए गए हैं। अब भारत आने वाले किसी भी शख्स के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी और उसे पिछले 14 दिनों की अपनी ट्रैवल हिस्ट्री भी बतानी होगी। यही नहीं राज्यों को टेस्ट्स में तेजी लाने को भी कहा गया है ताकि ओमिक्रॉन वैरिएंट के किसी भी खतरे को समझकर उससे निपटने के प्रयास किए जा सकें।
टीकाकरण 124.10 करोड़ के पार
विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना संक्रमण से निपटने में वैक्सीनेशन से भी मदद मिली है। अब तक देश में 124.10 करोड़ कोरोना टीके लग चुके हैं और यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना से आने वाले दिनों में और राहत मिलेगी। हालांकि द. अफ्रीका से एक बार फिर खतरे के संकेत दुनिया को मिल रहा है। यहां पहली बार पाया गया ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैलने वाला कोरोना संक्रमण है और इसके चलते चिंताएं बढ़ गई हैं। इजरायल, जापान जैसे कई देशों ने अपनी सीमाओं को सील किया है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *