युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला
कानपुर।
पुराने विवाद में आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को रास्ते में रोका और गाली-गलौज करने लगा। पीडि़त के विरोध करने पर आरोपित ने उसे मारा पीटा और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
जाजमऊ के छबीलेपुरवा निवासी मो.सलीम वाजिदपुर स्थित टेनरी में मजदूरी करते हैं। सलीम के अनुसार, करीब एक माह पहले उनका इलाके के एक युवक से घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित उनसे खुन्नस रखने लगा। सलीम ने बताया कि बुधवार की रात को वह टेनरी से वापस घर लौट रहे थे। तभी इलाके में आरोपित अपने साथियों के साथ नशे की हालत में मिल गया। उसने सलीम को रोका और गाली-गलौज करने लगा। उन्होंन विरोध किया तो आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर मारा पीटा। सिर पर लोहे की रॉड से वार कर लहुलुहान कर दिया। चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
