गणेशपुर और रतनपुर में 168 लाख के बजट से होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य

 

विकासनगर।

सहसपुर विधान सभा के गणेशपुर और रतनपुर में लोगों को बरसात के मौसम में बाढ़ से होने वाले नुकसान से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। बुधवार को विधायक सहदेव पुंडीर 168.45 लाख की लागत से होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सहसपुर के गणेशपुर और रतनपुर में कड़वापानी राव नाले के बरसात में उफान पर आने से हर साल ग्रामीणों का भारी नुकसान होता है। नाले का पानी बस्ती में घुसने से लोगों के घरेलू सामान का नुकसान होता है। इसके साथ ही हर साल ग्रामीणों की कृषि भूमि बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। ग्रामीण सतपाल सिंह बुटोला, दिलवर सिंह कंडारी, अरुणा नेगी, जितेंद्र रावत ने बताया कि पिछले एक दशक में दोनों गांवों के ग्रामीणों की करीब सौ बीघा जमीन बह चुकी है। जिससे उनके सामने भूमिहीन होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक ने नाले के दोनों किनारों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए बजट स्वीकृत कराया है। विधायक पुंडीर ने बताया कि नाले के दाएं तट पर 650 मीटर और बाएं तट पर 350 मीटर लंबी दीवार का निर्माण किया जाएगा। दीवार की कुल ऊंचाई 2.80 मीटर होगी। उन्होंने बताया कि शिमला बाईपास के गांवों में भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। कहा कि भाजपा सरकार सभी समस्याओं का निस्तारण कर रही है। अब तक के शासन काल में पूरे प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। कोविड काल में भी विकास कार्य प्रभावित नहीं हुआ। इस दौरान महावीर बुटोला, राजेंद्र सिंह नेगी, गजपाल बिष्ट, शशि रावत, मुकेश नैनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *