गंगा आरती ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल से सीएम से मुलाकात की


ऋषिकेश। मकर संक्रांति पर गंगा सबला-एक संकल्पना परियोजना के तहत गंगा आरती होगी। इसके उद्घाटन के लिए ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया।
सोमवार को ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया। पदाधिकारियों ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर महिलाओं द्वारा गंगा सबला-एक संकल्पना परियोजना का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए सीएम को आमंत्रित किया। सीएम ने आरती में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया। मौके पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट से संध्या, गंग-सबला प्रोजेक्ट मैनेजर शांति, सुशीला सेमवाल, युवक मंगल दल हरिपुर कला अध्यक्ष विशाल भट्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *