आरआईटी में पुल कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव
रुड़की। रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में श्रीसीमेन्ट लि. की ओर से किए गए पुल कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव में बीटैक सिविल इंजी और एमबीए मार्केटिंग के अंतिम वर्ष के 76 प्रत्याशियों ने प्रतिभाग किया। कम्पनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेन्ट मार्केटिंग अमिताभ सिहाग ने प्लेसमेन्ट कार्यक्रम का नेतृत्व किया। यह पद टेक्नो मार्केटिंग ऑफिसर व मार्केटिंग आफिसर के लिए 2.7 एलपीए के लिए किया गया। यह पद उत्तर भारत के लिए है। उक्त ड्राइव में दो राउन्ड में परीक्षा ली गई। पहला लिखित परीक्षा तथा दूसरा एचआर राउन्ड में 12 छात्रों का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजमैन्ट ट्रस्टीज, निदेशक, प्लेसमेन्ट मैनेजर, प्लेसमेन्ट एक्जीक्यूटिव आदि ने विद्यार्थीयों को प्रोत्साहित किया।
