विज्ञान शिक्षकों के लिए एरीज में ओलंपियर्ड एक्सपोजर कैंप
हल्द्वानी। विज्ञान शिक्षकों के लिए नैनीताल स्थित आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में ओलंपियार्ड एक्सपोजेर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कोविड के कारण फिल्हाल ऑनलाइन होने जा रहे प में विज्ञान शिक्षक सीधे अंतरिक्ष विज्ञान पर काम कर रहे वैज्ञानिकों से जुड़ पाएंगे। पर कोविड के हालत सही रहे तो शिक्षकों को नैनीताल स्थित एरीज कैंपस में आकर ही इसका हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस कैंप का उद्देश्य भौतिकी व खगोल विज्ञान पर होने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड कार्यक्रम के बारे में जागरूकता फैलाना है। साथ ही विज्ञान की नई खोज को बच्चों तक रुचिकर तरीके से पहुंचाने पर चर्चा रहेगा। कैंप में विज्ञान के बेहतर प्रसार के संबंध में शिक्षकों के विचार भी लिए जाएंगे।
जानकारी देते हुए एरीज के पब्लिक आउरीच कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई) के तत्वावधान में तीन चरणों में कैंप होगा। पहला चरण 17 से 22 जनवरी व दूसरा चरण मुंबई में ही 11 से 13 फरवरी के बीच होगा। तीसरा चरण नैनीताल एरीज में 21 से 23 मार्च के मध्य आयोजित होगा। इसका हिस्सा बनने के लिए एचबीसीएसई की वेबसाइट पर जाकर शिक्षकों को सात जनवरी तक अपना पंजीकरण करवाना होगा।
