सतेश्वर-सिमतोली तक सपट दौड़ेगे वाहन
बागेश्वर। राज्य योजना के तहत पगना-सतेश्वर-सिमतोली तक 1.500 किमी सड़क पर वाहन अब सरपट दौड़ेंगे। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक ने एक करोड़ छह लाख रुपये की लागत से सड़क पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ करवा दिया है।
विधायक चंदन राम दास ने कहा कि डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सरकार की मंशा भी साफ है। लोगों को गड्ढा मुक्त सड़कें देने का लक्ष्य है। इसके लिए लगातार काम हो रहा है। डंबल इंजन की सरकार ने प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का संकल्प लिया है। डामरीकरण होने के बाद लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी से डामरीकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ करने को कहा। लोगों से भी काम पर विशेष ध्यान रखने की बात की। इस दौरान रवि करायत, प्रधान पूरन असवाल, अनिल टंगड़िया आदि मौजूद थे। उधर, मजकोट के ग्रामीणों की भी मांग पूरी हो गई है। विधायक ने वहां भी डामरीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है।
