वोटों की गुणा भाग में जीत निश्चित बताते रहे

रुड़की। मतदान के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय दस बजे तक सूने पड़े रहे। प्रत्याशियों और उनके साथ चुनावी अभियान में जुटे समर्थकों ने बारह बजे तक सोकर अपनी थकान उतारी। इसके बाद सभी ने मतदान के आंकड़ों को लेकर अपना अपना गणित जोड़ते नजर आए। हर प्रत्याशी अपने अपने वोटों का गणित निकाल कर अपनी जीत सुनिश्चित करने वाले आंकड़े बताते रहे। दोपहर करीब एक बजे भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद अपने समर्थकों के साथ विधानसभा में बूथवार हुए मतदान के आंकड़ों पर चर्चा की। कहां से कितने मत मिले इसकी जानकारी जुटाते नजर आए ।
कलियर से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी फुरकान अहमद ने सुबह 11 बजे अपने रामपुर आवास पर मतदान अभिकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पड़े कुल मतों की जानकारी ली। साथ ही हर बूथ पर कांग्रेस को मिले संभावित मतों के आंकड़े भी इकट्ठे किए। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शहदाब आलम दोपहर बाद अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों के साथ बैठक की। आप को मिले संभावित मतों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *