बीएड के छात्र-छात्राओं ने डाकपत्थर में चलाया स्वच्छता अभियान

विकासनगर। जन जागरण समाज सेवी संस्था और पीजी कॉलेज डाकपत्थर के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक एवं स्वच्छता अभियान के तहत झंडा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने व्यापारियों को कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक विधि बताते हुए उन्हें प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में सहयोग देने को कहा। जन जागरण समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष सुबोध गोयल ने बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं को बताया कि भावी शिक्षकों को सामाजिक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए, जिससे वे बच्चों के साथ ही समाज को भी शिक्षा दे सके। कहा कि शिक्षक का दायित्व सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही नहीं है। समाज में संस्कारवान जिम्मेदार नागरिक तैयार करना शिक्षक का दायित्व होता है। इसके लिए बच्चों के मन में बचपन से ही सामाजिक सहभागिता की भावना पैदा की जानी चाहिए। इस दौरान यशपाल पंवार, पवनवीर सिंह, उत्तरा महर, गीतिका गुप्ता, बलवीर रावत, सचिन जोशी, दिशिका, कशिश चौधरी, कांता चौहान, मेघा ठाकुर, राखी राठौर, सुविधा, दिशानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *