उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल बनने से लोगों को मिलेगी सुविधाएं-नितिन यादव यदुवंशी

हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने उत्तरी हरिद्वार में सभी सुविधा युक्त अस्पताल का शिलान्यास होने पर क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार के क्षेत्रवासी कई वर्षों से उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल की मांग करते आ रहे है। शहर मे अस्पताल दूर होने के कारण उत्तरी हरिद्वार व हरिपुर के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई बार तो शहर के अस्पताल में पहुंचते पहुंचते रास्ते में ही बीमार व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाया करती थी। अब उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल का निर्माण होने से उत्तरी हरिद्वार के साथ हरिपुर तक के लोगों को लाभ होगा। लोग दूर जाने से बचेंगे और अपने नजदीकी अस्पताल में ही इलाज करा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *