दक्षेश्वर कालोनी के लोगों ने किया धरना स्थगित

 

हरिद्वार। नियमित किए जाने की मांग को लेकर दक्षेश्वर कालोनी के लोगों क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद दक्षेश्वर समिति के तत्वाधान में चल रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी शामिल हुए। शनिवार को शांति देवी, संतोष, रुकमणी, रामप्यारी, अशोक, विशेश्वर दत्त नौटियाल, विजय प्रजापति, दीपक गोनियाल आदि धरने पर बैठे। इस दौरान हुई सभा में प्रशासन तथा नगर विधायक के आश्वासन पर धरना स्थगित करने का फैसला किया गया। सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। ओम दत्त शर्मा व रवि शर्मा ने बताया कि धरना केवल कालोनी को नियमित किए जाने को लेकर दिया जा रहा था। प्रशासन व नगर विधायक के जांच कर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर भरोसा व्यक्त करते हुए पर भरोसा व्यक्त करते आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है। यदि मांग पूरी नहीं होती तो आंदोलन फिर शुरू कर दिया जाएगा। ओम दत्त शर्मा व महामंत्री दीपक राज ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सजग रहकर लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। इस दौरान सूरज प्रकाश, महेंद्र, नानूराम, दीपक नौटियाल, अशोक कुमार, मन्नू शर्मा, सोनी, मुन्ना, अनीता, सावित्री, संतोष देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *