छात्राओं ने सैन्य हथियारों के बारे में जाना
पिथौरागढ़। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 7वीं वाहनी आईटीबीपी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सैन्य हथियारों के बारे में जाना। शुक्रवार को जीजीआईसी की छात्राएं आईटीबीपी कैंप पहुंची। इस दौरान वाहनी के सेनानी प्रमेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उन्होंने आईटीबीपी कैम्प में हथियारों व अन्य सैन्य क्रियाकलापों की जानकारी ली। यहां विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दिलीप शान, कुसुम जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
