शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 600 और निफ्टी 180 अंक से अधिक लुढक़ा

 

नई दिल्ली ,

शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट की ओर बढऩे लगा है। बाजार खुलने के चंद मिनटों बाद ही सेंसेक्स 644 अंकों की गिरावट के साथ 57188 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 185 अंक लुढक़ कर 17090 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 के केवल दो स्टॉक ही हरे निशान पर हैं। 9.15 बजे आज यानी सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। बीएसई और एनएसई में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ। बीएसई का 30 स्टॉक्स पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 281 अंकों की गिरावट के साथ 57551 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत 7,192.25 के स्तर से की।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 222 अंकों की गिरावट के साथ 57610 के स्तर पर था तो निफ्टी 81 अंकों के नुकसान के साथ 17194 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में एचडीएफसी लाइफ, टाटा कंज्यूमर, बाटा इंडिया, एचडीएफसी और विप्रो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *