भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया
ऋषिकेश। ऋषिकेश से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की बदौलत ऋषिकेश में जीत के साथ ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने चुनाव के दौरान कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। मंगलवार को इंदिरानगर में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने मतदाता मंच सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर उन्हें पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में वे भारी मतों से विजयी होंगे। मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक सुमित थपलियाल, राम सिंह पंवार, सरोजनी राजपूत, बूथ अध्यक्ष चंचल शर्मा, माया शर्मा, मनोज ध्यानी, पार्षद शिव कुमार गौतम, संगीता, राकेश भंडारी, लक्ष्मी बुडाकोटी, महेश शर्मा, प्रीति राठी, कमलेश रावत, मुनेश शर्मा, लोकेश कुमार, सुधा असवाल, हरीश थपलियाल, जगदंबा थपलियाल, मोनू गर्ग, पीतांबर दत्त बुडाकोटी, माला झा, अंजलि शर्मा, ऋतिक, साधना डिमरी, भावना बरमोला, गंगोत्री शाह, दिनेश पायल, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह, कमलेश थपलियाल, आशीष गैरोला आदि उपस्थित रहे।
