राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन

 

ऋषिकेश। यूकेडी ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने माजरी चौक के समीप राजमार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजमार्ग पर पुलिस बेरिकेडिंग, ओवरब्रिज या अंडर ब्रिज जैसा स्थाई समाधान जल्द करने की मांग।

मंगलवार को माजरी चौक पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि नेशनल हाईवे देहरादून हरिद्वार के माजरी चौक पर आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह सरकार की लापरवाही है। राजमार्ग मंत्रालय को हाईवे के निर्माण के समय ही इन समस्याओं का स्थाई हल निकाल देना चाहिए था। यदि इस समस्या का जल्द ही कोई निवारण नहीं निकाला गया तो लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने चौक पर पुलिस बेरिकेडिंग, ओवरब्रिज या अंडर ब्रिज या अन्य स्थाई समाधान जल्द करने की मांग। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में यूकेडी जिला अध्यक्ष संजय डोभाल, जीवानंद भट्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान के साथ विनोद सिंह पवार, राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह चौहान, प्रदीप पाल, अर्जुन पाल,विजेंद्र गुनसाल,साहब सिंह गुणसाल, विकास पाल, शैलेंद्र आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *